SBI Aurum Credit Card: लाभ, कैसे अप्लाई करे, विशेषतायें, फ़ीस

यह लेख स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेश (introduced) किए गए प्रीमीयम क्रेडिट कार्ड “SBI Aurum Credit Card” के बारे में है। आज इस लेख के माध्यम से हम SBI Aurum क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारीयों के बारे में गहराई से बताएँगे, जिनके बारे में जानना आपके लिए लाभकारी होगा। अतः इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पड़े।
SBI Aurum Credit Card क्या है?
SBI Aurum Credit Card स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लॉंच की गयी एक premium credit card है। यह भारत के कुछ एक प्रीमीयम क्रेडिट कार्डस में से एक है तथा यह State bank of India के कार्ड स्लैब में top-tier कार्ड के रूप में है। SBI Aurum Credit Card एक मेटल क्रेडिट कार्ड है जिसमें 22 कैरट सोने का उपयोग किया गया है। Aurum कार्ड एक invite only कार्ड है, जिसका अर्थ यह है कि इस कार्ड की सदस्यता प्राप्त करने के लिए बैंक से निमंत्रण अनिवार्य है।
SBI Aurum क्रेडिट कार्ड सदस्यता के लाभ क्या हैं?
SBI Aurum Credit Card तथा उससे सम्बंधित लाभ को देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बैंक ने यह कार्ड उच्च-आय वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया है। इस कार्ड की सदस्यता इसके ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अतिरिक्त लाभ भी देती है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
1. Welcome Bonus Benefit:
ग्राहकों की सदस्यता सुनिश्चहित होने के बाद बैंक उन्हें धन्यवाद के रूप में एक welcome bonus देती है। यह welcome bonus 40,000 reward points होते हैं जो की 10,000 रूपय के बराबर होते हैं और ग्राहक इन रिवार्ड पोयैंट का उपयोग होटल एवं फ़्लाइट टिकट बुकिंग इत्यादि के लिए कर सकते हैं।
2. Lounge Access Benefit:
इस कार्ड की सदस्यता के साथ ग्राहक को मुफ़्त airport lounge access भी मिलता है। Lounge access लाभ घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों के लिए अलग-अलग है, जिसका विवरण निम्न है:
सेवाएँ | सेवासीमा | सेवापार्ट्नर |
लाउंज ऐक्सेस (अंतरराष्ट्रीय) | असीमित | ड्रीमफ़ोक्स (Dreamfolks) |
लाउंज ऐक्सेस (घरेलू) | 4 बार प्रति 3 माह | वीज़ा या मास्टरकार्ड |
एअरपोर्ट स्पा (घरेलू) | 1 बार प्रति 3 माह | ड्रीमफ़ोक्स (Dreamfolks) |
3. Entertainment एंड Complimentary Benefits:
SBI Aurum credit card एक बहुमुखी लाभ वाला कार्ड है। इस कार्ड की सदस्यता के साथ मनोरंजन के विभिन्न प्लाटफ़ॉर्म और सिनेमा की टिकट की मुफ़्त वार्षिक सदस्यता प्राप्त होती है। सभी मुफ़्त लाभ का विवरण नीचे दिया जा रहा है:
• मुफ़्त मूवी टिकट (वार्षिक) : 12 हज़ार मूल्य का
• वार्षिक Amozon Prime सदस्यता: 999 मूल्य का
• वार्षिक Discovery Plus सदस्यता: 299 मूल्य का
• वार्षिक Easydiner सदस्यता: 2095 मूल्य का
• वार्षिक Bbstar सदस्यता: 598 मूल्य का
• वार्षिक Lenskart Gold सदस्यता: 708 मूल्य का
• वार्षिक Zomato Pro घरेलू सदस्यता: 800 मूल्य का
4. Flight Cancellation Benefits:
यह कार्ड अपने ग्राहकों को फ़्लाइट टिकट को रद्द करने के क्षेत्र में भी कुछ लाभ प्रदान करती है। जैसे: non-refundable टिकट के लिए प्रति टिकट 3000 रुपय और refundable टिकट के लिए प्रति टिकट 3500 रुपय ग्राहक को इस कार्ड की मदद से वापस मिलते हैं।
5. Milestone Benefits:
प्रति माह SBI Aurum कार्ड द्वारा दी गयी सीमा तक किए गए खर्च पर भी ग्राहकों को vouchers के रूप में कुछ अतिरिक्त लाभ भी दिए जाते हैं, जिन्हें माइलस्टोन (milestone) लाभ कहते हैं। यह लाभ निम्नलिखित है:
प्रति milestone कीसीमा | Vouchre |
1 लाख के मासिक खर्च पर | 1500 की मूल्य का Tatacliq voucher |
5 लाख के वार्षिक खर्च पर | 5000 की मूल्य का LUXE voucher |
10 लाख के वार्षिक खर्च पर | 10,000 की मूल्य का Taj voucher |
12 लाख के वार्षिक खर्च पर | 10,000 की मूल्य के कार्ड renewal fee की माफ़ी |
6. Reward points एंड redemption benefits:
SBI Aurum क्रेडिट कार्ड की reward points से जुड़े लाभ बहुत जी basic हैं। Reward points का अर्थ है कि कम्पनी इस कार्ड के मध्यम से ग्राहक द्वारा किए गए खर्च पर अतिरिक्त points देती है जिनको बाद में अन्य कामों के लिए रुपय के रूप खर्च किया जा सकता हैं।
प्रत्येक 100 रुपय के खर्च पर 4 points मिलते हैं और 4 points 1 रुपय के बराबर होते हैं। अतः यदि ग्राहक 4000 points कमाते हैं तो उनकी क़ीमत 1000 रुपय होगी। ऐसा कहा जा सकता है कि एक प्रीमीयम क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ये reward points बहुत कम हैं।
SBI Aurum क्रेडिट कार्ड के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility) क्या है?
SBI ने अब तक इस कार्ड के लिए कोई पात्रता मापदंड नहीं बताया है क्योंकि यह SBI की एक नयी पेशकश है और अभी तक यह कार्ड केवल आमंत्रण के आधार पर हीं दी जा रही है।
SBI Aurum क्रेडिट कार्ड के जुड़े Fee Structure क्या हैं?
चूँकि SBI Aurum क्रेडिट कार्ड एक प्रीमीयम कार्ड है अतः इससे जुड़े शुल्क भी उसी अनुसार हैं। इस कार्ड से सम्बंधित केवल दो शुल्कों का हीं वहन ग्राहक को करना पड़ता है, जो निम्न हैं:
Joining fee: 10,000+GST (एक बार के लिए)
Renewal fee: 10,000+GST (प्रति वर्ष)
परंतु कार्ड का renewal fee माफ़ कर दी जाती है यदि ग्राहक पूरे साल में Aurum credit card से कुल 12 लाख का खर्च करता है तो।
अन्य fees के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें और सारी जानकारी पढ़े।
SBI Aurum क्रेडिट कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?
जैसे की इस लेख में पहले ही बताया गया है कि SBI Aurum एक VIP premium credit card है तथा अभी केवल स्टेट बैंक के मौजूदा account holders और बड़ी रक़म के लिए net banking का उपयोग करने वाले ग्राहकों को आमंत्रण के आधार पर दिया जा रहा है।
अतः वर्तमान में इस कार्ड के लिए आवेदन देने के लिए कोई ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है और साधारण व्यक्ति अभी इस कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
यदि भविष्य में SBI Aurum के आवेदन सम्बन्धी कोई भी घोषणा बैंक की तरफ से होती है तो हम आपको अवश्य सूचित करेंगे।
FAQs
1- SBI Aurum credit card के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: SBI Aurum credit card अब तक केवल निमंत्रण के आधार पर हीं प्रदान की जा रही है, अतः यदि आपको कार्ड के आवेदन के लिए निमंत्रण मिला है तभी आप अप्लाई कर सकते हैं वरना नहीं।
2- SBI Aurum Credit Card के लिए Joining एंड Renewal Fee क्याहै?
उत्तर: इस कार्ड के लिए joining तथा renewal fee दोनों हीं 10,000+GST है।
3- SBI Aurum कार्ड replacement के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क है?
उत्तर: हाँ, यदि किसी कारणवश आपका कारण खराब हो जाता है या खो जाता है। तो नए कार्ड के लिए आपसे बैंक 1500 चार्ज करेगी।
Recent Posts
- सुकन्या समृद्धि योजना 2023 | Sukanya Samriddhi Yojana
- Instant loan without Cibil Score (Hindi)
- PaySense App से लोन कैसे लें ?
- 1 लाख तक का SmartCoin Personal Loan Kaise Le तुरंत
- Instant Personal Loan: 5 लाख तक का लोन तुरंत
- Post Office Fd Interest Rate 2023
- Dhani App – Rs. 1,000 to Rs. 15 Lakhs Instant Loan
- Urgent Loan with Bad Credit in India in Hindi
- महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प
- Bank of Baroda Personal Loan, 50,000 to 15 Lakh Loan, Apply Online
Categories
Personal Loan
- Bank of Baroda Personal Loan, 50,000 to 15 Lakh Loan, Apply Online
- (2023) Bank Se Loan Kaise Le | पूरी जानकारी
- Bajaj Finserv Personal Loan kaise Le
- Axis Bank Personal Loan: कैसे अप्लाई करें, विशेषतायें, ब्याज दर
- HDFC Bank Personal Loan: अप्लाई कैसे करें, फीचर्स, फायदे
- SBI Personal Loan: योग्यता, ब्याज दर व ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- SBI KAVACH Personal Loan: How to Apply, Eligibility, Documents
Cards
- (2023) ICICI Platinum Chip Credit Card Review in Hindi
- (2023) Slice Credit Card Apply Online | पूरी जानकारी
- (2023) UNI Pay 1/3rd Card Review in Hindi | पूरी जानकारी
- (2023) Bajaj Finance Card Details | पूरी जानकारी
- Flipkart Axis Bank Credit Card Online कैसे अप्लाई करें ?
- Amazon Pay ICICI Credit Card (2023)
- SBI Aurum Credit Card: लाभ, कैसे अप्लाई करे, विशेषतायें, फ़ीस
Loan App
- PaySense App से लोन कैसे लें ?
- 1 लाख तक का SmartCoin Personal Loan Kaise Le तुरंत
- Instant Personal Loan: 5 लाख तक का लोन तुरंत
- Dhani App – Rs. 1,000 to Rs. 15 Lakhs Instant Loan
- Navi Loan: 20 लाख तक का पर्सनल लोन घर बैठे, ऐसे करें अप्लाई
- (2023) CashBean loan कैसे लें? | पूरी जानकारी
- PhonePe Loan Kaise Milta Hai? | पूरी जानकारी
- Paytm App Se Personal Loan Kaise Le Hindi | पेटीएम से लोन कैसे लें ?
- MoneyTap Loan कैसे लें ?
- (2023) Truecaller Loan कैसे अप्लाई करें? पूरी जानकारी